Uncategorized

समाज सेवा में अग्रणी विदेश्वरी हितेश बंजारे  मिनीमाता सम्मान से  हुए सम्मानित

समाज सेवा में अग्रणी विदेश्वरी हितेश बंजारे को मिनीमाता सम्मान मिलने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर
पामगढ़ निवासी श्रीमती विदेश्वरी हितेश बंजारे को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी रायपुर द्वारा मिनी माता सम्मान पुर्व केबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया के हाथों प्रदान किया गया
श्रीमती बंजारे श्री महिला डेवलप फाउंडेशन पामगढ कि सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत है उन्होंने क्षेत्र कि महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण ब्युटी पार्लर प्रशिक्षण एवं स्कुलो में नारी सुरक्षा आत्म रक्षा कराटे प्रशिक्षण प्रदान कर नारी सशक्तिकरण की मिशाल पेश किया
उनके इन प्रयासों से अनेकों महिलाओं ने आत्मनिर्भर बन स्वरोजगार स्थापित कर जिवकोपार्रजन कि माध्यम का मार्ग प्रशस्त किया तथा समाज में स्वावलंबन कि अलख जगाई
श्रीमती बंजारे को सम्मान प्राप्ति पर संस्था के सदस्य श्रीमती नीता, चंचला कुर्रे, शयामकला दिवाकर, संगीता मानीकपुरी, उषा बंजारे, करिना, शकुंतला, संतोषी, सुशिला, धनमत, तिलबाई, पुनिता टण्डन, अश्वनी, सविता धिरेन्द्र योगी , देवेन्द्र यादव, उदय हरवंश, उमेश कुमार ने हर्ष व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *