पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय जांजगीर चांपा ने समय बैंक की पहल को बढ़ावा देने नागरिकों को प्रेरित किया गया

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय जांजगीर चांपा ने समय बैंक की पहल को बढ़ावा देने नागरिकों को प्रेरित किया गया और समय बैंक की अनूठी अवधारणा नशाबंदी और काउसीलिंग पर दिया जोर आज दिनांक 10.12.25 को चांपा नगर से लगे गांव बहेराडीह गांव किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी के स्मृति में संचालित है वहां के किसान स्कूल में भाजी महोत्सव कार्यक्रम समारोह रखा गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि समय बैंक का अनूठा सामाजिक मॉडल पेश करते हुए कहा अपने भाषण में पुलिस अधीक्षक ने ‘समय बैंक’ की अवधारणा को विशेष रूप से रेखांकित किया।
उन्होंने कहा—यदि हर नागरिक प्रति सप्ताह एक-दो घंटे समाज के हित में श्रमदान करे—स्वच्छता, पर्यावरण, ट्रैफिक जागरूकता, पौधारोपण, पीड़ित सहायता आदि—तो वह समय समय बैंक में जमा माना जाएगा।
एक दिन वही समय किसी जरूरत के क्षण में आपके खाते से आपके लिए काम आएगा।यह समाज के लिए समय का एक परोपकारी निवेश है, जिसकी गिनती वर्षों तक एक सामाजिक पूंजी के रूप में की जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर रविवार सार्वजनिक श्रमदान में भाग लेने की अपील की।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यहां सभी उपस्थित लोगों और वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के सदस्य अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों को सकारात्मक गतिविधियों व रोजगार से जोड़ने में मदद करे समाज की सामाजिक विषमताएं, कुरीतियां, और तनाव कम करना भी आप सभी उपस्थित लोगों का भी दायित्व है। नागरिक संगठन और पुलिस मिलकर जांजगीर-चांपा जिले को नशामुक्त, सुरक्षित और सद्भावपूर्ण बनाने की दिशा में कार्य करें।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों को कहा की आपके प्रत्येक कदम से समाज में सुरक्षा, सहयोग और सकारात्मक परिवर्तन की रोशनी फैले।सभी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि द्वारा हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं