
गौ सेवा , प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम स्थल चांदी पहाड़ आश्रम ! गोपाष्टमी महापर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
गौ सेवा , प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम स्थल चांदी पहाड़ आश्रम ! गोपाष्टमी महापर्व पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
छोटी-छोटी असंख्य चट्टानों और शैल स्तंभों की चोटियों पर चांपा – बलौदा मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल चांदी पहाड़ आश्रम , गुवाबंद पहरिया के पास श्री गोपाष्टमी महापर्व – 2026 बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया गौं सेवा , प्रकृति और आस्था के त्रिवेणी संगम पर इस आश्रम में भक्तों ने गायों की सेवा की , दर्शन लाभ किए और महाप्रसादी भोजन प्रसाद ग्रहण किया ।
*आश्रम में होती हैं, गायों की सेवा*
जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा जिले से 15 किलोमीटर दूर स्थित चांदी पहाड़ में हरियाली के बीच 600 से अधिक गायों की देखभाल होती हैं । यहां गायों के लिए चारा , पानी , चिकित्सा और विश्राम की समुचित व्यवस्था हैं । गौं सेवक एक ब्राह्चारी संन्यासी रामचरण दास जी महाराज के नेतृत्व में आश्रम में नियमित रूप से गौ सेवा का कार्य चलता रहता हैं ।इस अवसर पर चांपा सेवा संस्थान के अध्यक्ष तथा समाजसेवी मनोज कुमार मित्तल तथा प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में 600 से अधिक गायों की सेवा करना अपने आप में एक महान पुण्य का कार्य हैं ।
*गोपाष्टमी पर्व पर विशेष कार्यक्रम*
84 लाख योनियों के प्राणियों में गाय एक ऐसा प्राणी हैं जिसका मल ही मल नही ( गोबर ) बल्कि उत्कृष्ट मल शोधक हैं । यह रोगाणु और विषाणु नाशक हैं । वैसे भी ऐश्वर्य और वैभव की दात्री भगवती लक्ष्मी जी को पवित्रता पसंद हैं और गोबर शुचिता कारक हैं । वास्तव में गोबर पंचगव्य का अंश हैं। मनुष्य शरीर के मन, बुद्धि और ज्ञान के लिए आयुर्वेद में पंचगव्य का महत्व बताया गया हैं और यह गाय के बिना संभव नहीं हैं । इसीलिए आश्रम में एक से बढ़कर एक विशाल शरीर वाली बड़े से बड़े कानों वाली बहुत सुंदर गाय हैं । यहां गाय के साथ बछिया भी हैं । एक संन्यासी जिसका नाम पंडित रामचरण दास बाबाजी इस आश्रम रुपी मंदिर में देखभाल करते हैं नहीं। आश्रम में हर गाय की एक मां जैसी सेवा होती हैं । सबसे मजेदार बात यह हैं कि इस गाय रुपी मंदिर परिसर में 600 से भी ज्यादा गाय हैं । गाय का सारा का सारा दूध, बछिया पीकर बड़ी हो रही हैं और हर बछिया स्वस्थ ही नहीं बल्कि मस्त हैं । एक,दो गाय ही नहीं बल्कि हर गाय अपना दूध बछिया को पिलाती हैं ।
दिनांक -17 नवंबर 2026 दिन मंगलवार
स्थान- चांदी पहाड़ ,गुवाबंद पहरिया , जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
इस आश्रम में प्रातःकाल 8: 00 बजे से कार्य प्रारंभ
भोजन प्रसाद – दोपहर 1: 00 बजें से शुरू होकर सायंकाल 5: 00 बजें तक चलता रहा । भोजन प्रसाद के पश्चात कार्यक्रम में विराम हुआ । गोपाष्टमी के पावन अवसर पर सभी लोगों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया था।
*दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के दर्शन-पूजन*
गोपाष्टमी पर्व पर मनोज मित्तल , संतोष अग्रवाल, रामनारायण मोदी, शशि भूषण सोनी , कमलदास महंत जी के साथ आश्रम में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त किए।भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और गाय की सेवा की । इस अवसर पर मंदिर में हनुमान चालीसा और भजन-कीर्तनों का दौर भी हुआ । भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख , शांति , समृद्धि और खुशहाली बनीं रहे ।



