Uncategorized

कोसमंदा गांव में हार्वेस्टर के चपेट में आने से कुचला गया किसान और हुई किसान की मौत, सदमें में परिजन

जांजगीर के चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई है. किसान का नाम सतनामी सूर्यवंशी है और वह कोसमन्दा गांव का ही निवासी था. खेत में फसल काटने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना की सूचना के बाद चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसमन्दा गांव के खेत में फसल काटने का काम चल रहा था, तभी किसान सतनामी सूर्यवंशी, हार्वेस्टर की चपेट में आ गया. हादसे के बाद उसे चाम्पा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, शव का पंचनामा कार्रवाई की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *