Uncategorized

यादव समाज का इतिहास सेवाभावी सुरक्षा देने वाला रहा है- गिरधारी यादव केंद्रीय देसहा यादव समाज का महासभा संपन्न,

यादव समाज का इतिहास सेवाभावी सुरक्षा देने वाला रहा है- गिरधारी यादव,,,,,,, केंद्रीय देसहा यादव समाज का महासभा संपन्न,,,,,,, ग्राम कमरीद में जुटे 52 गांव के देसहा यादव,,,,यादवी सामाजिक विकास और नियमावली पर हुई चर्चा,,,,, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं वरिष्ठ यादव जन का किया गया सम्मान,,, केंद्रीय देसहा यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा पंजीकृत का एक दिवसीय महासभा ग्राम क़मरीद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय देसहा यादव समाज के संरक्षक पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष गिरधारी यादव व कार्यक्रम के अध्यक्षता छोटे लाल यादव की उपस्थिति मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश यादव झब्बू यादव केदी यादव रामगोपाल यादव धननु यादव सुबोध यादव रामगोपाल यादव साध राम यादव टीकम यादव डॉ संतोष यादव सरजू यादव निर्मल यादव मोहन यादव गोकुल यादवआदि यादव समाज के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री कृष्ण के तेल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ छत्तीसगढ़ राज गीत अरपा पैरी के धार के साथ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरधारी यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज सेवा भावी और लोगों को सुरक्षा देने वाला समाज है आज अन्य जातियों के पास एक यादव जरूर होता है वह इसलिए है की यादव जाति विश्वास पात्र जाती है गिरधारी यादव ने कहा कि हमें सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए जागृत होना पड़ेगा उन्होंने विभिन्न फिरको में बटे हुए यादवो को एकजुट करने का प्रस्ताव रखा कार्यक्रम मे श्री यादव ने कहा कि जब हम अपने लोगों की सुनना शुरू कर देंगे तब हमें आगे बढ़ने के लिए कोई नहीं रोक सकता दूसरों की बातों में हमें नहीं आना चाहिए कार्यक्रम के अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि यादव समाज के बुजुर्गों का जहां सम्मान है वहां भाईचारा एकता विकास भी संभव है इस समाज को संभालने के लिए पुराने बुजुर्गों ने अपना बहुत कुछ योगदान दिया है विशिष्ट अतिथि जगदीश यादव ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारे विकास के लिए सबसे बड़ी ताकत है यदि हम एकजुट होंगे तो सांसद विधायक मंत्री से हमें मांगने की जरूरत नहीं वह स्वयं हमारी ताकत देखकर हमारी मांगे पूरी करेंगे ऐसी स्थिति यादव समाज की बननी चाहिए इससे पूर्व स्वागत भाषण देव कुमार यादव कार्यकारिणी केंद्रीय अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन द्वारिका यादव रामनारायण यादव ने किया आभार प्रदर्शन मोहन यादव द्वारा किया गया आयोजन में प्रतिभावान 10वीं और 12वीं के 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र शील्ड से सम्मान किया गया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों का भी सम्मान साल पहनाकर किया गया सम्मान समारोह के पश्चात देसहा यादव समाज के नियमावली पर विचार विमर्श हुआ आने वाले समय मे समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में,,,,,,,,,,,,,,,,, आदि भारी संख्या में देसहा यादव समाज के स्वजातिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *