Uncategorized

शिक्षा विभाग में तबादले : जांजगीर-चांपा के प्रभारी डीईओ अश्विनी भारद्वाज का स्थानांतरण, सरगुजा संभाग में नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादलों को लेकर आज महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार, जिला जांजगीर-चांपा के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अश्विनी भारद्वाज को स्थानांतरित कर प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा को नई पदस्थापना के तहत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा बनाया गया है। इस प्रकार दोनों अधिकारियों के दायित्वों का परस्पर अदला-बदली किया गया है।
इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग ने आज अलग-अलग तीन आदेश जारी करते हुए प्रदेशभर में कुल 30 प्राचार्य, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं कुछ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों का भी तबादला किया है। विभाग का कहना है कि ये प्रशासनिक फेरबदल कार्यकुशलता और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *