Uncategorized

निःस्वार्थ से परोपकार में लगे एक महान शख्सियत । 36 वर्षों से मानव सेवा की एक मिसाल यह भी डॉक्टर राधेश्याम अग्रवाल कोरबा

निःस्वार्थ से परोपकार में लगे एक महान शख्सियत । 36 वर्षों से मानव सेवा की एक मिसाल यह भी डॉक्टर राधेश्याम अग्रवाल कोरबा

मन में अगर सेवा का भाव हो । उम्र , समय और संसाधन कभी भी बांधा नहीं बनते

जनादेश 24न्यूज संसार में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं , जो अपने लिए नही , बल्कि दूसरों के लिए जीते हैं । जिनके लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-कर्म हैं और परोपकार ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्यार्थ कर्म हैं ऐसी ही एक शख्सियत हैं, काले हीरें की नगरी कोरबा के राधेश्याम जी अग्रवाल

जन्म भूमि से कर्म भूमि महान ! मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा हैं, शरीर

मूलतः फिरोजाबाद , उत्तर प्रदेश के रहने वाले वैद्य राधेश्याम अग्रवाल जी , एक बार व्यापार-व्यवसाय के सिलसिले में कोरबा आएं थे और यही के होकर रह गये । देखते ही देखते कोरबा ही उनकी कर्म भूमि बन गई । पिछले 36 वर्षों से वे लगातार , बिना किसी स्वार्थ के मानव सेवा में लगे हुए हैं । डॉ एन के शर्मा रेकी हीलिंग फाउंडेशन के संस्थापक को अपना आदर्श मानने वाले अग्रवाल जी ने उसके उद्धहरण पत्रकार शशिभूषण सोनी के समक्ष बयां किया – ” मैं तुम्हारा शरीर हूं । ईश्वर ने मेरा निर्माण किया है ‌आखिरी श्वास तक अपनी पूरी क्षमता के साथ श्रेष्ठ कार्य करने के लिए हैं, लेकिन मेरा यह सपना चूर-चूर हो गया । अब मानव आत्मा ने मेरे भीतर प्रवेश कर धारण किया हैं । यही दुःख भरी गाथा, आज मैं आपको सुनाने जा रहा हूं । मेरे जन्म से पहले ही मां-बाप के अत्याचार मुझ पर शुरू हो जाते हैं । मेरी मां मुझे सही पोषण देकर मुझे सींचने के बजाय वह खूब अम्ल कारक चाय, काफी का जहर देती रही। पोषणयुक्त आहार के बजाय खोखला, मैदा, चीनी, रेशा रहित, पोषण विहिन, डिब्बे बंद खाद्य-पदार्थों से मुझें पोषित करती रही । जैसा माल मुझे मेरी मां ने दिया,वैसा ही बिल्डिंग बनाकर मैं संसार में आ गया हूं ।”

असाध्य बीमारियों का करते हैं इलाज़

कंचन की नगरी , चांपा के रहने वाले तथा व्यापार एवं पत्रकारिता से जुड़े हुआ सोनी जी व्यवसाय सिलसिले में पहुंचें इतवारी बाजार कोरबा के पास पहुंचे तो उन्हें मुख्य मार्ग पर स्थित संतोषी साड़ी सेंटर दिखाई दिया, जहां दीन-दुखियों व दूरदराज़ से आएं हुए लोगों को जांच-पड़ताल के उपरांत बिना किसी शुल्क के दवाईयां लेते देखकर कदम रुक गये । वैद्य राधेश्याम जी अग्रवाल कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में काफी विडंबनाओं और दिक्कतों का सामना किया , लेकिन कभी भी हिम्मत नही हारी ।‌ वे असाध्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज करते हैं । खास बात यह हैं कि वे अपने हाथों से बनाकर दवाएं देते हैं।‌
उनके पास दूर-दूर से लोग अपनी तकलीफ लेकर आते हैं ।‌ वे हर व्यक्ति की बात को धैर्य पूर्वक सुनते हैं , उसे समझाते हैं और सेवा भाव से इलाज करते हैं , उनके लिए मरीज पहले हैं , पैसा बाद में ! यही कारण हैं कि गरीब ,असहाय और जरूरतमंद लोग उन्हें अपना मसीहा मानते हैं ।

सेवा कार्य से मिली पहचान ! विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने किया सम्मानित

36 वर्षों की निरंतर सेवा के कारण उन्हें विभिन्न संस्थाओं तथा संगठनों ने समय-समय पर सम्मानित किया हैं । सामाजिक , धार्मिक और सेवा संस्थाओं ने अग्रवाल जी की अनवरत सेवा कार्यों की सराहना की हैं , लेकिन अग्रवाल जी के लिए सबसे बड़ा सम्मान लोगों का प्रेम , विश्वास और आशीर्वाद ही हैं ।

कैलो माता के आशिर्वाद से व्यापार में सफलता

वे कहते हैं कि माता कैलो देवी के आशीर्वाद से व्यापार और गरीबों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं और वे जीवनपर्यंत सेवा करते रहेंगे ।

पवित्र भाव से इंसान बनना ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं- प्रेस क्लब चांपा से विशेष बातचीत

शशिभूषण सोनी के बार-बार पूछने पर राधेश्याम अग्रवाल जी बड़ी मुश्किल से अपने विचार साझा करने के लिए तैयार हुए । दिनांक 22 नवंबर ,2026 सायंकाल 4:00 बजें के समय पर अग्रवाल जी का कहना हैं कि पवित्र भाव से इंसान बनना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं । पैसा , पद और प्रतिष्ठा आती-जाती रहती हैं , लेकिन किसी दुःखी व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान ही असली कमाई हैं ।

अगर मन में सेवा भाव हो तो उम्र, समय और संसाधन आड़े नहीं आती

आज के दौर में जब लोग अपने स्वार्थ में डूबे हुए हैं , तब राधेश्याम अग्रवाल जैसें लोग समाज के लिए एक प्रेरणा हैं । दरअसल उनकी कहानी यह सिखाती हैं कि अगर मन में सेवा का भाव हो तो उम्र , समय और संसाधन कभी भी बांधा नही बनते ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *