जनादेश 24न्यूज का हुआ असर 29.6.26से लापता प्रांशु साहू लौटे सकुशल अपने घर तो घर वालों ने जनादेश 24न्यूज का किया आभार व्यक्त

जनादेश 24न्यूज का हुआ असर 29.6.26से लापता प्रांशु साहू लौटे सकुशल अपने घर तो घर वालों ने जनादेश 24न्यूज का किया आभार व्यक्त


सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र हो गया था लापता जो सकुशल अपने घर लौट आया और जनादेश 24न्यूज पोर्टल न्यूज के संपादक का किया आभार व्यक्त जिन्होंने अपने न्यूज चैनल ,पोर्टल न्यूज,एवं पेपरों में प्राथमिकता के साथ बार ,बार प्रकाशित किया जिससे प्रभावित होकर गुमशुदा बालक प्रांशु साहू अपने पिता जी पत्रकार दिनेश साहू को सूचना दी कि उड़ीसा के बालेश्वर में होने की बात हुई और कहा कि आप लोग मुझे लेने आइए तो इसकी सूचना शक्ति जिले के बाराद्वार थाना को दी और बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव एवं स्टॉफ द्वारा काफी खोजबीन करते हुए लोकेशन ट्रेस करते हुए कार्यवाही को तेज करते हुए उड़ीसा से बरामद किया गया उनके माता पिता एवं पूरे परिवार के लोग पुलिस प्रशासन एवं जितने भी अखबार मे प्रकाशित हुए हो उनके हृदय से आभार व्यक्त किया गया है उनके पिता दिनेश साहू ने जनादेश 24न्यूज चैनल ,पोर्टल का खासकर हृदय से आभार व्यक्त किया है और धन्यवाद ज्ञापित भी किया है
जनादेश 24न्यूज सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र प्रांशु साहू जो दिनांक 29.6.26 से बाराद्वार रेल्वे स्टेशन से हुआ था लापता प्राप्त जानकारी अनुसार उनके पुत्र रोज की भांति पेपर बांटने के लिए पेपर लेने अपनी बाइक में गया हुआ था लेकिन घर नहीं पहुंचा तो उस गाड़ी में jps लगा हुआ है तो उससे पता किया गया कि लड़का अभी कहा है तो पता चला गाड़ी कुछ दूरी में खड़ी हुई है और उनके लड़के का कुछ पता नहीं तो उनके परिजनों ने घबरा कर बाराद्वार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अभी तक इनका कुछ सुराग नहीं लगा पाए थे
दिनेश साहू पिता शंकर लाल साहू ने बाराद्वार थाना में रिपोर्ट दर्ज किया है कि उनके पुत्र प्रांशु साहू उम्र 14साल 3माह जो ग्राम लवसरा के संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा 9के अध्ययनरत छात्र है जो 29.6.26से सुबह लगभग 7बजे घर से बिना बताए कही चला गया है और उनके परिजन काफी खोजबीन कर परेशान हो चुकेथे लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है जिनका गुम इंसान प्रांशु साहू जिनका होलिया गोरा रंग ,चेहरा गोल, बाल काला,कद 5फिट 3इंच और हरा रंग का पेंट और हरा सफेद रंग का टी शर्ट पहना हुआ है और वह हिंदी ,छत्तीसगढ़ी भाषा में बोलता है कि जानकारी साझा किया गया था
सभी साथियों और मित्रों एवं नागरिकों से अनुरोध भी किया कि उनके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो हमें सूचित करे या थाना प्रभारी बाराद्वार में सूचित करे ताकि उनके परेशान माता पिता का उनके पुत्र प्रांशु साहू से मुलाकात हो सके
इस लापता हुए बालक की सूचना से जनादेश 24न्यूज के संपादक महोदय रामखिलावन यादव जी काफी प्रभावित हुए और उनके पिता को हिम्मत दिलाते हुए कहा कि हम सभी पत्रकार बंधु आपके साथ है इस तरह उनके हौसले को मजबूत करते हुए हिम्मत दिलाते हुए कहा और उनके इस लापता हुए बालक प्रांशु साहू के समाचार को प्राथमिकता देते हुए बार बार प्रकाशित किया जिससे आज उनके पुत्र प्रांशु साहू को उनके परिजन से मुलाकात हो गई है इसकी प्रकाशन से उनके माता पिता एवं परिजनों ने बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है
जनादेश 24न्यूज समाचार के संपादक महोदय का कहना है कि हमारे न्यूज प्रकाशन से किसी का पुत्र अगर चिंतित रहे माता पिता का चिंता दूर हुए ये हम सभी पत्रकार बंधु के लिए गौरव का विषय है