सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र हो गया लापता


सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र हो गया लापता


जनादेश 24न्यूज सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र बेल्हाडीह निवासी पत्रकार दिनेश साहू के पुत्र प्रांशु साहू जो दिनांक 29.6.26 से बाराद्वार रेल्वे स्टेशन से हुआ है लापता प्राप्त जानकारी अनुसार उनके पुत्र रोज की भाती पेपर बांटने के लिए पेपर लेने अपनी बाइक में गया हुआ था लेकिन घर नहीं पहुंचा तो उस गाड़ी में jps लगा हुआ है तो उससे पता किया गया कि लड़का अभी कहा है तो पता चला गाड़ी कुछ दूरी में खड़ी हुई है और उनके लड़के का कुछ पता नहीं तो उनके परिजनों ने घबरा कर बाराद्वार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अभी तक इनका कुछ सुराग नहीं लगा पाए है
दिनेश साहू पिता शंकर लाल साहू ने बाराद्वार थाना में रिपोर्ट दर्ज किया है कि उनके पुत्र प्रांशु साहू उम्र 14साल 3माह जो ग्राम लवसरा के संस्कार पब्लिक स्कूल में कक्षा 9के अध्ययनरत छात्र है जो 29.6.26से सुबह लगभग 7बजे घर से बिना बताए कही चला गया है और उनके परिजन काफी खोजबीन कर परेशान हो चुके लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है जिनका गुम इंसान प्रांशु साहू जिनका होलिया गोरा रंग ,चेहरा गोल, बाल काला,कद 5फिट 3इंच और हरा रंग का पेंट और हरा सफेद रंग का टी शर्ट पहना हुआ है और वह हिंदी ,छत्तीसगढ़ी भाषा में बोलता है
सभी साथियों और मित्रों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि उनके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो हमें सूचित करे या थाना प्रभारी बाराद्वार में सूचित करे ताकि उनके परेशान माता पिता का उनके पुत्र प्रांशु साहू से मुलाकात हो सके


