Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा में रक्तदान शिविर आयोजित

सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा में रक्तदान शिविर आयोजित

सरस्वती सेवा मंडल चाम्पा, धरम ब्लड सेंटर एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जांजगीर चाम्पा टीम के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर्स डे, सी ए डे के उपलक्ष्य पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 1 जुलाई 2026 को चाम्पा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भगिनी निवेदिता सभाकक्ष में आयोजित किया गया। रक्तदान करने वालों में सी ए योगेश साहू जांजगीर ने सर्वप्रथम रक्तदान किया तत्पश्चात प्रदीप राठौर, तीजराम पटेल, समीर सोनी, सागर सोनी, विवेकानंद गुप्ता, रमेश कुमार सोनी, ओमप्रकाश स्वर्णकार, कमलकिशोर सोनी, सुजल देवांगन, जय शंकर, अजय राम, लव सोनी, दीपेश पाठक, शशिभूषण सोनी एवं उनकी पत्नी संगीता सोनी, लक्ष्मीनारायण सोनी, नमन कामदार, सुरेंद्र कुमार, बजरंग दास कंसारी, टिकेश्वर प्रधान एवं उनकी पत्नी मनोरमा प्रधान, महेश यादव, सतीश यादव, धनराज पटेल एवं अजय पटेल ने अपना अमूल्य रक्त दान किया। रक्तदान शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता में जागरूकता लाने एवं समय पर जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराने हेतु किया गया। सभी रक्तदाताओ को समिति द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के प्रेरणास्तोत्र विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कश्यप, निखिल अग्रवाल, गिरिजाशंकर देवांगन, देहदानी पवन यादव, जतिंदर पाल, रमेश कुमार सोनी, ओमप्रकाश स्वर्णकार, कमलकिशोर सोनी, डॉ शांति कुमार सोनी, सी ए नवनीत सोनी, पत्रकार उमाशंकर तिवारी, पत्रकार शुभांशु मिश्रा, नारायण स्वर्णकार, डॉ लक्ष्मीप्रियम स्वर्णकार, निशु दुबे, कुश सोनी एवं साथ ही धरम ब्लड सेंटर के स्टॉफ, सरस्वती शिशु मंदिर के स्टॉफ, सरस्वती सेवा मंडल के समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *