कमरीद गांव निवासी शांति लाल यादव ने जहर पीकर की पचोरी गांव के कनिहा तालाब में आत्महत्या



कमरीद गांव निवासी शांति लाल यादव ने जहर पीकर की पचोरी गांव के कनिहा तालाब में आत्महत्या




जनादेश 24न्यूज जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी शांति लाल यादव पिता बुधराम यादव थाना क्षेत्र सारागांव जिला जांजगीर चांपा ने दिनांक 19.6.26 के सुबह 8से 10के मध्य में ग्राम पचोरी के कनिहा तालाब में जाकर अपने मोटर साइकल को तालाब में किनारे खड़े कर दिया गया और तालाब के अंदर भाग सुने जगह पर बैठे और कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्म हत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली



आत्महत्या करने के कुछ समय पहले अपने घर में फोन किया अपने पुत्री को की मै आत्महत्या कर रहा हूं जल्दी आ जाओ मुझे देखना है तो और मुझे बचा सकते हो तो बचा लो इसकी सूचना मिलते ही उनके पुत्री रोने लगी और अपने पड़े पापा घासीराम यादव पिता लच्छीराम यादव को दी
जिसकी सूचना मिलते ही उनके भाई घासीराम यादव पचोरी गांव के कोनिहा तालाब में जाकर छानबीन हेतु गया है तो अपने भाई शांतिलाल यादव को मृत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसका मुख से एवं नाक से जहर सेवन का झाग निकला हुआ था एवं जहर सेवन किए हुए कीटनाशक दवा का डिब्बा मिला जिसका एक डिब्बा को सेवन कर चुका था एवं दूसरे डिब्बे को वही पड़ा हुआ मिला
जिसकी सूचना थाना सारागांव पुलिस को घासीराम यादव पिता लच्छीराम यादव एवं छोटेलाल यादव ने थाना सारागांव पुलिस को जाकर सूचना दी और सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस मर्ग कायमकर जांच प्रक्रिया चालू की और जांच प्रक्रिया पूर्ण कर मृतक शरीर को पोस्टमार्टम बम्हनीडीह भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतक शरीर को परिजनों को सौंप कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया
लेकिन यह जांच का विषय है कि आत्महत्या किस कारणों से की गई है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है थाना सारागांव पुलिस मृतक के परिजनों में उनके पत्नी एवं बच्चों से मुलाकात कर इनकी पुष्टि होने की बात कही है