स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे चांपा के कृष्णधाम चांपा में केंद्रीय देशहा यादव समाज के द्वारा भगवान श्री राधाकृष्ण के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे



जांजगीर चांपा जिले के चांपा में केंद्रीय देशहा यादव समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव के अगुवाई में श्री राधा कृष्णा मंदिर निर्माण एवं भूमि पूजन और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें शिक्षा मंत्री छत्तीसगण शासन गजेंद्र यादव पहुंचे चांपा के कृष्णधाम चांपा में केंद्रीय देशहा यादव समाज के द्वारा भगवान श्री राधाकृष्ण के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि रहे गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री,छत्तीसगण शासन एवं अध्यक्षता करे थे श्रीमति कमलेश जांगड़े सांसद,जांजगीर चांपा,और विशिष्ट अतिथि रहे रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर ,ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा,रमेश यदु जी प्रदेश अध्यक्ष,सर्व यादव समाज,अंबेश जांगड़े ,जिलाध्यक्ष भाजपा जांजगीर चांपा,मोहन यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत नैला जांजगीर ,श्रीमति शारदा सनत देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदा कार्तिकेश्वर स्वर्णकार ,गेंदराम कुर्रे सरपंच लछनपुर ,आर के यादव सरपंच ग्राम पंचायत कुदरी घुठिया,जगदीश यादव अध्यक्ष केंद्रीय देशहा यादव समाज ,गिरधारी यादव, साधराम यादव इन सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में कार्यक्रम समारोह संपन्न हुआ
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव इस अवसर पर पहुंचे हुए थे और पत्रकारों के द्वारा शिक्षा व्यवस्था के लचर नियम एवं खराब परीक्षा परिणाम के बारे में पूछा गया तो लीपापोती करते हुए जवाब दिए जिले बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट को बेहतर करने ब्लू प्रिंट तैयार कर कम प्रतिशत वाले स्कूलों की समीक्षा कर बेहतर करने की बात कही
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी स्कूल में 60प्रतिशत रिजल्ट आए है और जिले में जिन स्कूलों में खराब रिजल्ट आए है वहां सुधार किया जाएगा
आर्थिक अनियमितता वाले डीईओ की पोस्टिंग के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि जहां शिकायत आई है वहां अभी जांच प्रक्रिया चल रही है शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत नए सत्र से छात्र छात्राओं के पढ़ाई के साथ साथ मौलिक ज्ञान ,आध्यात्मिक ज्ञान ,शारीरिक दक्षता का ज्ञान देना जरूरी बताया और उसी के तहत् शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की जाएगी और आगे पत्रकारों ने NEET पेपर लिक हो गया इसके बारे में आप क्या कहेंगे तो शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने लीपापोती करते नजर आए और उन्होंने कहा कि बहुत सारे कर्मचारी काम करते है इसमें चूक हो गया और पर कारवाही की जाएगी इसके बाद फिर पत्रकारों ने पूछना चाहा कि इस परीक्षा परिणाम में कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली तो मंत्री इस सवाल का जवाब नहीं देते हु पल्ला झाड़ते हुए दिखे