Uncategorized

जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी छ.ग. शासन एवं अन्य व्ही व्ही आईपीओ के प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 21.12.25

  • जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी छ.ग. शासन एवं अन्य व्ही व्ही आईपीओ के प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई
  • बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS सहित रेंज के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

माननीय मुख्यमत्री जी एवं अन्य VVIP के जांजगीर आगमन प्रस्तावित होना जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा पुलिस कार्यालय जांजगीर में रेंज के पुलिस अधिकारियों का बैठक आहुत किया गया जिसमें कार्यक्रम स्थल, आवागमन मार्ग, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, कानून- व्यवस्था एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहकर अपने -अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत निगरानी, बम निरोधक दस्ते की तैनाती तथा यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *