Uncategorized

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में महिलाओं की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

संवाददाता शशिभूषण सोनी की रिपोर्टिंग

राष्ट्र की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में महिलाओं की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

अपनी अद्वितीय उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस प्रतिष्ठित मंच पर चेयर पर्सन के रूप में श्रीमति संगीता पाण्डेय ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई

महिलाओं की सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान भवन ,नई दिल्ली में आयोजित किया गया । इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया । राष्ट्रीय सम्मेलन में She-Box ( Sexual Harassment electronic Box ) के उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेखा शर्मा , केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर , राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी , जनता दल यूनाइटेड की सांसद लवली आनंद, विशिष्ट अतिथि शोभना , महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव अनिल मलिक के साथ छत्तीसगढ़ क्षेत्र से अपनी अद्वितीय उपस्थिति
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बेटी-बचाओ तथा बेटी-पढ़ाओ की नगर सह-संयोजिका श्रीमति संगीता-सुरेश पाण्डेय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । उन्होंने इस महत्वपूर्ण मंच पर अपनी चेयरपर्सन के रूप में उत्कृष्ट भूमिका निभाई ।

ऊर्जावान महिला श्रीमति संगीता पाण्डेय की उपस्थिति इस अवसर पर रही और उन्होंने जनादेश न्यूज़ के संपादक डॉ राम खिलावन यादव तथा संपादकीय लेखक शशिभूषण सोनी को बताई कि सी-बाक्स के जरिए महिलाओं की शिकायतों को आनलाइन दर्ज करने की सुविधा हैं । शिकायतों का शीघ्र से शीघ्र निवारण करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था रखी गई हैं । महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम उठाए जाने पर सभी लोगों से राय ली गई हैं ।

सी-बाक्स कार्यक्रम का उद्देश्यविज्ञान भवन नई दिल्ली से श्रीमति संगीता पाण्डेय ने बताई कि इस कार्यक्रम में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देना हैं । महिलाओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाना और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने पर विशेष जोर दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *